एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस पर बच्चों ने फेंका पत्थर, कांच टूटा:बच्चों की शरारत, कोई घायल नहीं, जीआरपीएफ ने दी परिजनों को चेतावनी

जबलपुर और आधारताल के बीच गाड़ी संख्या 12167 एलटीटी–बनारस एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना मंगलवार दोपहर को हुई। जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन से रवाना हुई इस ट्रेन के स्लीपर कोच के गेट का कांच टूट गया। हालांकि, इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खर्ब के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि रेलवे पटरी के किनारे खेल रहे बच्चों ने अनजाने में ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए थे। पुलिस ने बच्चों और उनके परिजनों को बुलाकर सख्त हिदायत दी। उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होने पर रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद रेलवे कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया। कंट्रोल रूम की टीम ने ट्रेन में सवार यात्री अजीत यादव से मोबाइल पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। यादव ने पुष्टि की कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है, हालांकि स्लीपर कोच के गेट का कांच क्षतिग्रस्त हो गया है। रेलवे और जीआरपी अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *