स्कूल में बच्चे बर्तन धोते नजर आए बर्तन:धमतरी में मध्याह्न भोजन के बाद का वीडियो वायरल, अधिकारी बोले- कार्रवाई होगी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्कूली बच्चों का बर्तन साफ करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे मध्याह्न भोजन के बाद अपने बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना धमतरी जिले के नगरी विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला गेदरा (कोहिनपारा) की है। वायरल वीडियो में 6 से 9 साल के छोटे बच्चे भोजन करने के बाद अपने बर्तन खुद साफ करते नजर आ रहे हैं। कुछ बच्चे तो अन्य बर्तनों को भी धोते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विद्यालय की रसोइया भोजन बनाने के बाद किसी मीटिंग में चली गई थी। इसके बाद बच्चों ने भोजन किया और स्वयं ही बर्तनों की सफाई करने लगे। इस मामले पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के. आर. साहू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर और नियम विरुद्ध मामला है। साहू ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और जिम्मेदार शिक्षकों तथा कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *