बालोतरा जिले के पचपदरा के पास बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। जोधपुर से बालोतरा आ रही एक रोडवेज बस और सामने से आ रहे ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोई हताहत नहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- बस चालक ने अचानक सामने आए ट्रैक्टर को बचाने के लिए ब्रेक लगाए, लेकिन कम दूरी के कारण टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बस में सवार सभी यात्री और ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पचपदरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


