युक्ति सामाजिक शोध संस्थान का स्थापना दिवस मनाया, प्रो. महला ​हुए सम्मानित

भास्कर संवाददाता | चूरू नगरश्री सभागार में युक्ति सामाजिक शोध संस्थान चूरू के 11वें स्थापना दिवस पर याज्ञसेनी सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय विधि कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. एसके सैनी ने की। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. खेमचंद सोनी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट रूपा मजूमदार ने सरस्वती वंदना से किया। संस्था सचिव राजकौर राहड़ ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। संस्था अध्यक्ष एडवोकेट रमेश सोनी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुन्नी डागा, दीपा गौतम, सरला राव व ज्योति चौधरी को संस्था की सदस्यता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रो. हिमांशु सेंगर महला को शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर याज्ञसेनी सम्मान 2025 प्रदान किया गया। प्रो. कमल सिंह कोठारी ने प्रो. महला के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में बताया। प्रो. हिमांशु का सम्मान किया गया। सम्मान पत्र का वाचन राजेंद्र शर्मा मुसाफिर ने किया और शायर अब्दुल मन्नान मजहर ने शायरी प्रस्तुत की। सुशीला सहारण ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर साहित्य अकादमी उदयपुर के पूर्व अध्यक्ष दुलाराम सहारण, पूजा सोनी, नितिन शर्मा, ललित गौतम, बाबूलाल शर्मा, अनंतराम सोनी, जीवनमल महर्षि, डॉ. मोतीलाल सोनी, सुनीत गुर्जर आदि उपस्थित थे। सुचित्रा कस्वां ने आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *