चूरू | मनोरंजन क्लब में भोलेनाथ कला मंच की तरफ से आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक कन्हैयालाल महाराज ने राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि राजा परीक्षित ने अपनी प्रजा के कल्याण के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया और गरीब को नारायण मानकर सेवा की। कन्हैयालाल महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कमाए गए धन का एक हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाना चाहिए। इस अवसर पर मंच के हरीश शर्मा, प्रमोद प्रजापत, विनोद राठी, गजानंद गौड़, पुरुषोत्तम शर्मा, सुभाष प्रजापत, हिमांशु सैन आदि मौजूद रहे।


