अक्षरधाम कॉलोनी के रहवासियों सड़क निर्माण की मांग:2 साल से नहीं हुई सुनवाई, चुनाव बहिष्कार के बावजूद समस्या बरकरार

बड़वानी जिले के अंजड़ नगर स्थित अक्षरधाम कॉलोनी के रहवासी सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगर परिषद पहुंचे। पिछले दो वर्षों से सड़क निर्माण न होने से नाराज कॉलोनीवासियों ने अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि कई बार आवेदन, जनसुनवाई और जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है।रहवासियों के अनुसार, बरसात के दिनों में कच्ची सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। कीचड़युक्त सड़क पर आए दिन बाइक सवार घायल होते हैं और छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। निवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार टेंडर जारी किए गए, लेकिन काम आज तक शुरू नहीं हो सका। उनकी मुख्य मांग है कि कॉलोनी में जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण किया जाए। नाराज रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे नगर परिषद में ही अनिश्चितकालीन धरना देंगे।उल्लेखनीय है कि नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड क्रमांक 4 की इसी अक्षरधाम कॉलोनी के निवासियों ने सड़क निर्माण सहित मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। कॉलोनी निवासी बसंतीबाला गौर ने बताया कि वर्षा में सड़क की समस्या गंभीर हो जाती है, जबकि गर्मी में पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। एक अन्य निवासी इलू ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद उनकी कॉलोनी की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद ने सड़क के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं, लेकिन ठेकेदार को वर्क ऑर्डर नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण कार्य रुका हुआ है। नगर परिषद यदि वर्क आर्डर जारी नहीं करता है तो हम लोग यही पर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे। हम कॉलोनीवासी काफी परेशान हो चुके हैं। नगर परिषद प्रभारी सीएमओ दिनेश पटेल ने बताया कि मुझे अभी नगर परिषद का प्रभार दिया गया है। टेंडर हो चुके थे जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *