माधौगढ़ में अवैध शराब के ठिकाने पर दबिश:आबकारी टीम को जमीन में गड़ी लहान की टंकियां मिलीं

अशोकनगर जिले के माधौगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई हुई। आबकारी विभाग ने मंगलवार को ओर नदी के किनारे उस स्थान पर दबिश दी, जहां लंबे समय से अवैध तरीके से शराब बनाने की गतिविधियों की खबर मिल रही थी। तलाशी के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में महुआ लहान मिला, जिसे कुछ टंकियों में भरकर जमीन में गाड़कर छिपाया गया था ताकि किसी की नजर न पड़े। 10 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त
कार्रवाई की जानकारी देते हुए आबकारी अधिकारी जी.पी. केवट ने बताया कि अभियान कलेक्टर के निर्देश पर चलाया गया। टीम ने अलग-अलग जगहों पर तलाशी ली और मौके से कुल 22 लोहे व प्लास्टिक की टंकियों में भरा लगभग 8,200 लीटर महुआ लहान बरामद किया। इसके अलावा 10 लीटर हाथ भट्टी की शराब भी जब्त की गई। बरामद लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) और 34(F) के तहत पांच प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि इलाके में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। देखें कार्रवाई की तस्वीरें देखें मौके की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *