भीलवाड़ा में सनातन मंगल महोत्सव में 3 ब्रह्मचारी लेंगे दीक्षा-दान:हरिशेवा आश्रम में 19 से 26 फरवरी तक चलेगा आयोजन, बैनर का विमोचन किया

भीलवाड़ा के हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर परिसर में फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले सनातन मंगल महोत्सव के बैनर का विमोचन आज महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के आशीर्वाचन से विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार व शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ। 19 से 26 फरवरी तक होगा आयोजन सनातन महोत्सव 19 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें आश्रम के तीन ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ को दीक्षा दान दिया जाएगा, वहीं प्रतिदिन विविध धार्मिक अनुष्ठान, कथा, यज्ञ एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 250 संत-महात्मा का मिलेगा सानिध्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि कार्ष्णिक पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी गुरु शरणानंद महाराज वृंदावन मथुरा (रमण रेती), महामंडलेश्वर बाबा कल्याण दास महाराज (तपस्वी बाबा) कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक व महामंडलेश्वर स्वामी आनंद भास्करानंद महाराज गुरु गंगेश्वर धाम (दिल्ली) के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर लगभग 250 संत-महात्मा भी शामिल होंगे। काशी और वृंदावन के अनुभवी आचार्य एवं विद्वान ब्राह्मण वेदिक विधान से हवन, यज्ञ, पूजन और अर्चन की श्रृंखला को संपन्न करेंगे, जिससे आश्रम परिसर दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिकता का प्रवाह होगा। इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ, श्रीमद् भागवत महापुराण कथा, रासलीला, श्रीमद् भागवत के 108 मूल पाठ, शतचंडी पाठ, श्रीमद् भागवत गीता अखंड पाठ, अखंड पाठ श्री रामचरित मानस, अखंड पाठ श्री श्रीचंद्र सिद्धांत सागर, अखंड राम नाम संकीर्तन, संत समागम-संत दर्शन, 19 फ़रवरी को श्रीमद् भागवत महापुराण पोथी यात्रा। 25 फरवरी को दीक्षार्थी संतों व अन्य महापुरुषों की नगर परिक्रमा शोभायात्रा तत्पश्चात 26 फ़रवरी को दीक्षा दान समारोह व संत प्रवचन एवं समस्त सनातन समाज का भंडारा आदि कार्यक्रम रहेगा। इसमें विशेष सभी सनातनियों संगत-पंगत, भाषा और वस्त्र भूषण एक रहेंगे। इनकी रही मौजूदगी विमोचन समारोह में संत मयाराम, संत राजाराम, संत गोविंदराम, ब्रह्मचारी कुनाल, मिहिर, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, आश्रम के सचिव हेमंत वच्छानी, पल्लवी वच्छानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविंद्र जाजू, भगवान सिंह चौहान, सुरेश गोयल, कन्हैयालाल स्वर्णकार, रमेश मूंदड़ा, अशोक मूंदड़ा, हीरालाल गुरनानी, रामचंद्र मूंदड़ा, पार्षद ओम पाराशर साईंराम, ईश्वर आसनानी, मुरलीधर कोली, अम्बालाल नानकानी, महावीर खंडेलवाल, किशोर कृपलानी, पुरुषोत्तम परियानी, कन्हैयालाल मोरयानी, रमेश राठी, इंद्र अवतानी, राजा टिकयानी, महेश नावानी, बजरंग जांगिड़ सहित कई सनातन धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *