विक्रम भट्‌ट,उनकी पत्नी और गवाहों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ:मूवी बनाने के खर्च और 30 करोड़ के ट्रांजैक्शन की बात सामने; मुंबई में भी होगी जांच

फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी से 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ जारी है। उदयपुर पुलिस ने आज भट्‌ट दंपती और गवाहों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की, जिसमें मूवी बनाने के दौरान की शर्तों,पैसों के ट्रांजैक्शन और खर्चों के बिल आदि की बात सामने आई। बता दें कि विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी 7 दिन के रिमांड पर चल रहे है। अब संभवत पुलिस दोनों को मुंबई लेकर जा सकती है। बता दें कि राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट समेत 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR उदयपुर में दर्ज कराई थी। मामले में भट्‌ट दंपती को 7 दिसंबर को मुंबई से इनके घर से गिरफ्तार किया गया था। उदयपुर-मुंबई की दूरी के कारण मांगा था 7 दिन रिमांड
मामले में एक दिन पहले भट्‌ट दंपती को उदयपुर कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने 7 दिन का रिमांड मांगते हुए कहा था कि उदयपुर से मुंबई की ज्यादा दूरी को देखते हुए मौका तस्दीक और दस्तावेजों की बरामदगी में समय लग सकता है, जिस पर कोर्ट ने 7 दिन का रिमांड दिया था। विक्रम भट्‌ट और मुंबई ले जा सकती पुलिस
उदयपुर पुलिस विक्रम भट्‌ट और उनकी पत्नी को मुंबई ले जाकर जांच कर सकती है। मूवी बनाने से संबधित खर्च के पूरे हिसाब-किताब के दस्तावेज, वेंडर के बिल और भुगतान की डिटेल मांगी जाएगी। विक्रम भट्ट के वकील जयकृष्ण दवे ने एक दिन पहले पेशी के दौरान दलील दी थी कि विक्रम भट्ट के पास मूवी पर खर्च का सारा हिसाब है, वे इससे जुड़े दस्तावेज दिखाने को तैयार हैं। वेंडर को सशर्त जमानत मिली
मामले में 16 नवंबर को वेंडर संदीप और को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। वेंडर को सशर्त जमानत मिल गई थी। वहीं को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। ये खबर भी पढ़िए- गुलाम-राज मूवी बनानेवाले विक्रम भट्‌ट 7 दिन की रिमांड पर:30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मुंबई से पत्नी के साथ गिरफ्तार, उदयपुर लाया गया बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को ACJM कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *