रायपुर में युवक से मारपीट कर अननेचुरल सेक्स:काम के लिए गुजरात जा रहा था, रिश्तेदारी में मौत की सूचना पर लौट रहा था

बलरामपुर-रामानुजगंज के एक युवक के साथ रायपुर में मारपीट, जबरन वसूली और अनैतिक यौन कृत्य किया गया। पीड़ित की शिकायत पर रामानुजगंज थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है और केस डायरी रायपुर पुलिस को सौंपा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित 5 दिसंबर को रोजगार के लिए गुजरात जा रहा था। 6 दिसंबर को रायपुर में उतरने पर उसे घर से कॉल आया कि रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई है और तुरंत लौटना है। उसके पास पैसे नहीं थे, इसलिए वह रायपुर स्टेशन पर परेशान बैठा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अज्ञात युवक से हुई। स्थिति बताते हुए युवक ने आरोपी से कहा कि वह उसके मोबाइल नंबर पर घर से पैसे मंगा सकता है। परिजनों ने आरोपी के नंबर पर 200 रुपए भेज भी दिए, लेकिन इसके बाद आरोपी संदिग्ध व्यवहार करने लगा। मारपीट, धमकी और अनैतिक कृत्य कर बनाया वीडियो आरोपी युवक को स्टेशन से दूर सुनसान जगह ले गया, जहां उससे मारपीट की, धमकाया और अनैतिक यौन कृत्य कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक के परिवार को कॉल कर डेढ़ लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। जीरो FIR दर्ज, मामला रायपुर पुलिस को सौंपा पीड़ित किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना बताई। थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि शिकायत पर रामानुजगंज पुलिस ने जीरो में FIR दर्ज कर मामला रायपुर पुलिस को सौंप दिया है, क्योंकि घटना रायपुर क्षेत्र की है। आगे की जांच रायपुर पुलिस करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *