महा अरोवा इंडिया एलएलपी ने उत्तराखंड के प्राकृतिक हिमालयी जल स्रोतों से प्राप्त अपने प्रीमियम उत्पाद ‘अरोवा नेचुरल मिनरल वाटर’ का आज जयपुर में शुभारंभ किया। शुद्धता, प्राकृतिक खनिजों और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर यह मिनरल वाटर राजस्थान के बाजार में एक प्रीमियम और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प के रूप में उतरा है। कंपनी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बाजार में सामान्यत: मिलने वाला पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर आरओ प्रोसेस होकर अपनी प्राकृतिक खनिज क्षमता खो देता है। वहीं अरोवा नेचुरल मिनरल वाटर को बिना किसी कृत्रिम प्रोसेस के सीधे संरक्षित प्राकृतिक स्रोतों से लिया जाता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, बाइकार्बोनेट्स, सल्फेट्स, क्लोराइड और प्राकृतिक सिलिका जैसे आवश्यक मिनरल्स संतुलित मात्रा में मौजूद हैं, जो हड्डियों, मांसपेशियों, पाचन और संपूर्ण हाइड्रेशन के लिए बेहद लाभकारी हैं। इसका प्राकृतिक रूप से संतुलित pH शरीर के आंतरिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। ब्रांड के संस्थापक राहुल अरोड़ा ने कहा कि अरोवा का उद्देश्य हमेशा से लोगों तक सबसे शुद्ध, नैचुरल और लाभदायक पानी पहुंचना रहा है। हमारे पानी का हर मिनरल पूरी तरह प्राकृतिक है और यह शरीर की दैनिक गतिविधियों मसल रिकवरी, पाचन और हाइड्रेशनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अरोवा कोई इंजीनियर्ड पानी नहीं, बल्कि प्रकृति की ओर से दिया गया एक शुद्ध उपहार है। ब्रांड प्रमोटर्स प्रतीक वर्मा एवं सुधांशु पांडा ने राजस्थान में विस्तार की रणनीति पर कहा कि अरोवा का विजन पैन-इंडिया विस्तार का है, और राजस्थान हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बाजार है। जयपुर देश का प्रमुख पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी हब है। हमारा लक्ष्य अरोवा को राजस्थान के होटलों, रेस्टोरेंट्स, कैफे, लग्जरी रिसॉर्ट्स और वेलनेस सेंटर्स की पहली पसंद बनाना है। इसके अलावा आम लोगों तक इस पानी की पहुंच को बढ़ाना है।


