प्रतापगढ़ में 5 महिला चोर गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, चोरी का सामान बरामद

प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में पांच महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन महिलाओं की पहचान की और उनसे चोरी का सामान भी बरामद किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में महिलाओं का एक समूह घरों के बाहर से जूते-चप्पल और अन्य सामान चुराते हुए दिखाई दे रहा था। इसी वीडियो को आधार बनाकर अधिवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने प्रतापगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वायरल फुटेज की मदद से संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया और मनोवैज्ञानिक तरीके से उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान रेखा नाथ (35), इन्द्रा नाथ (20), रेशमा (45), सागा (53) और कमली (42) के रूप में हुई है। ये सभी कच्ची बस्ती बगवास, प्रतापगढ़ की निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं भंगार बीनने का काम करती हैं और आशंका है कि ये किसी अन्य बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *