ज्योतिष पर रिसर्च:जोधपुर के ज्योतिर्विद पं. खींवराज शर्मा ने उज्जैन महासम्मेलन में पढ़ा शोध पत्र

– देहरादून ज्योतिष महाकुंभ में मिली थी दो लाख की ज्योतिष फैलोशिप सूर्यनगरी जोधपुर के ज्योतिर्विद पंडित खींवराज शर्मा ने बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थित मां शादा ज्योतिष धाम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष-वास्तु एवं आयुर्वेद महासम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत कर देश के जाने-माने विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया है। बनारस हिंदू विश्व विद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो. शत्रुघ्न तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस महासम्मेलन में राज्यमंत्री योगेंद्र महंत, दैवज्ञ अनिल वत्स, लाल किताब विशेषज्ञ जीडी वशिष्ठ, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति सहित देशभर से ख्याति प्राप्त विद्वानों ने भी शिरकत की। इस महासम्मेलन में मुख्य रूप से पंचागों में व्रत-पर्व की एक रूपता को लेकर व्याख्यान हुए। वही आँग्ल नववर्ष में भारतवर्ष को लेकर कई भविष्यवाणियां की गई। इसी क्रम में जोधपुर से पं. खींवराज शर्मा ने पञ्चाङ्ग एवं व्रत पर्व की एकरूपता को लेकर अपने शोध पत्र को पढा। पं. शर्मा को ज्योतिष में किये गये उल्लेखनीय कार्यो के लिए बनारस हिंदू विवि के प्रो. तिवारी, राज्य मंत्री योहेंद्र महंत, कार्यक्रम आयोजक दिनेश गुरुजी द्वारा इंडिया टॉप टेन सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड में मिली दो लाख की फैलोशिप उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ में भी पं. शर्मा ने शिरकत की थी। जहां उन्हें ज्योतिष के क्षेत्र में अहम शोध कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही दो लाख रुपए की फैलोशिप भी प्रदान की गई। इस फैलोशिप की शुरुआत भी ज्योतिर्विद खींवराज से ही की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *