सीईओ ने अरनोद में ली समीक्षा बैठक:सात दिन में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए

अरनोद सभागार भवन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पर्वत सिंह चुंडावत की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान सिंह देथा, एक्सईएन नटवरलाल मेहरावत, एईएन पर्वत सिंह, विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर, सहायक विकास अधिकारी संपत लाल खटीक, जेईएन सुनील कटारा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शंकर लाल मीणा, लेखा अधिकारी द्वितीय मुकेश कुमार मीणा, एमआईएस मैनेजर राधेश्याम मीणा और स्वच्छ भारत मिशन समन्वयक पुनम चंद मालवीय सहित पंचायत समिति का स्टाफ उपस्थित रहा। सीईओ चुंडावत ने बैठक में सांसद-विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (MP-MLA LAD) कार्यों, नरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) और प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ‘नॉट स्टार्ट’ श्रेणी के आवासों का कार्य तुरंत प्रारंभ किया जाए। साथ ही, द्वितीय एवं तृतीय किस्त के लिए योग्य लाभार्थियों को संबंधित किस्तें समय पर उपलब्ध कराई जाएं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत चल रहे नर्सरी, वृक्षारोपण, सामुदायिक शौचालय, कचरा संग्रहण केंद्र, सोक पिट, मैजिक पिट और सामुदायिक कम्पोस्ट पिट जैसे कार्यों में सात दिनों के भीतर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *