टीकमगढ़ में तहसीलदार के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक:जतारा लोक सेवा केंद्र के बाहर गिरे, अस्पताल में मृत घोषित

टीकमगढ़ में जतारा तहसीलदार नितिन गौंड के ड्राइवर नंदराम यादव (57) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना जतारा लोक सेवा केंद्र के बाहर हुई, जहां वे बैठे थे। नंदराम यादव को अचानक सीने में दर्द हुआ और वे नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना तहसीलदार को दी। तहसीलदार ने तुरंत सरकारी वाहन से नंदराम को अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टर आदित्य कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। तहसीलदार ने तुरंत ड्राइवर के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंच गए। जतारा एसडीएम संजय दुबे ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि नंदराम यादव पहले से हार्ट पेशेंट थे और उनका इलाज भी चल रहा था। घटना के दिन नंदराम तहसीलदार की गाड़ी लेकर दफ्तर पहुंचे थे। इसी दौरान लोक सेवा केंद्र के पास बैठे थे, तभी उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *