आरक्षक महेश पाठक को शहीद का दर्जा देने की मांग:शहडोल में 300 लोगों ने दी श्रद्धांजलि, कहा-परिवार को सरकारी सुविधाओं का मिले लाभ

शहडोल के आरक्षक महेश पाठक को ‘शहीद’ का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को लगभग 300 स्थानीय निवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री और शहडोल कलेक्टर को संबोधित किया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि आरक्षक महेश पाठक 7 दिसंबर को शहडोल बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर के समय, एक अनियंत्रित बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस स्टैंड पर ड्यूटी के दौरान मौत आरक्षक पाठक पिछले कई दिनों से बस स्टैंड पर यातायात और अतिक्रमण नियंत्रण का कार्य कर रहे थे। उनके इस काम से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा था। नागरिकों ने मांग की है कि चूंकि महेश पाठक की मौत ड्यूटी के दौरान हुई है, इसलिए उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए। इससे उनके परिवार को मध्य प्रदेश शासन से मिलने वाली सभी सुविधाओं का फायदा मिल सकेगा। इसके अलावा, दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बस ड्राइवर और वाहन मालिक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई है। शहडोल बस स्टैंड का नाम दिवंगत महेश पाठक के नाम पर रखने की मांग स्थानीय नागरिकों ने यह भी मांग की है कि शहडोल बस स्टैंड का नाम दिवंगत महेश पाठक के नाम पर रखा जाए। साथ ही, बस स्टैंड स्थित उद्यान के बीच उनकी पुलिस यूनिफॉर्म में एक प्रतिमा स्थापित की जाए। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लगभग 300 लोगों ने आरक्षक महेश पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की। ज्ञापन सौंपने वालों में समाजसेवी सबी ख़ान बंटी, पार्षद विकास तिवारी, पार्षद सिल्लू रजक, पार्षद प्रभात पांडे, पार्षद राजा यादव, शेख आबिद, अर्चना सिंह, अंजलि, रेणुका, आशीष गोले, मोहसिन खान, शुभम मिश्रा, सैफ़ ख़ान, अनुज सिंह, कुलदीप यादव, रौशन चौधरी, अभय, अर्श अली, विवेक, राज, आदित्य, आशु गौतम, मानिया सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्रैफिक संभाल रहे कॉन्स्टेबल को तेज रफ्तार बस ने कुचला शहडोल में बस ने ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पुलिस कॉन्स्टेबल को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे बस स्टैंड पर हुआ।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें… राजकीय सम्मान के साथ हुआ आरक्षक का अंतिम संस्कार​​​​​​​ शहडोल बस स्टैंड पर ड्यूटी के दौरान रविवार को हुए हादसे में शहीद आरक्षक महेश पाठक का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गृह ग्राम रीवा में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *