जल निगम की टंकी में गिरकर बच्चे की मौत:ढक्कन खुला था, वाराणसी में पतंग उड़ाते वक्त पैर फिसलने से गिरा

वाराणसी में 10 साल के बच्चे की जल निगम की टंकी में गिरकर मौत हो गई। बच्चा निगम कार्यालय की छत पर पतंग उड़ा रहा था। टंकी का ढक्कन खुला था। उसका पैरा फिसला और वह 2000 लीटर क्षमता वाली टंकी में गिर गया। साथी बच्चों का शोर सुनकर परिजन कार्यालय की छत पर पहुंचे। टंकी में कूदकर बच्चे को बाहर निकाला। बच्चा बेसुध था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा सोमवार को आदमपुर के भदऊ चुंगी इलाके में हुआ। पहले देखिए 2 तस्वीरें…​​​ पतंग का मांझा लपेटने के दौरान हादसा
सोमवार को कई बच्चे एक जगह पर इकट्‌ठा होकर पतंग उड़ा रहे थे। बच्चों के बीच आसमान में पतंग को एक-दूसरे से आगे ले जाने की होड़ लगी थी। इन्हीं बच्चों में शामिल बाबू की पतंग कट गई। उसने जल्दी-जल्दी मांझा लपेटना शुरू किया। मांझा लपेटते-लपेटते वह छत के किनारे पहुंच गया। उसका पैर फिसला और टंकी में गिर गया। चंदू ने कहा- मैं चिल्लाया, लेकिन वह अंदर गिर चुका था
हादसे के वक्त चंदू भी वहीं पतंग उड़ा रहा था। दैनिक भास्कर से चंदू ने बताया- बाबू पतंग उड़ा रहा था। वह मांझा खींच रहा था। मैं चिल्लाया कि पीछे देखो…पीछे देखो। इतने में वह टंकी के अंदर गिर गया। टंकी बहुत गहरी थी। हम लोग उसको नहीं निकाल सके। फिर हम लोग चिल्लाए। दौड़ते हुए उसके घर पहुंचकर परिवार वालों को बताया। फिर सब लोग वहां पहुंचे। सीढ़ी लगाकर 2 लोग अंदर उतरे। उसको खींचकर बाहर लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ढक्कर टूटा होने की शिकायत हुई, मगर दुरुस्त नहीं हुआ
मोहल्ले वालों ने आदमपुर पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बताया कि जल निगम की टंकी का ढक्कन टूटा हुआ था। इसी टंकी से आदमपुर वार्ड में वाटर सप्लाई होती है। ढक्कन को दुरुस्त करने को लेकर लोगों ने कई बार शिकायत की थी। ऑपरेटर बोले- बच्चे जबरन जल निगम की छत पर चढ़ते हैं
हादसे के बाद पंप ऑपरेटर अंकुश कुमार ने कहा- जल निगम ने वाटर सप्लाई के लिए पानी की टंकियां बनाई हैं। मकानों से जल निगम की छत पर चढ़कर बच्चे पतंग उड़ाने आते हैं। रोजाना लोग छत पर चढ़ते हैं। मना करने पर भी नहीं मानते। लड़ाई-झगड़ा करते हैं। आज भी ऐसे ही कई बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। ———————— यह भी पढ़ें : तेंदुए के भिड़ी मां, बेटी को जबड़े से खींच लाई, बहराइच में खींचकर ले जा रहा था; गर्दन-सीने और कमर पर गंभीर जख्म​​​ बहराइच में 8 साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गर्दन से दबोचकर उसे ले जाने लगा तो मां तेंदुए से भिड़ गई। करीब 2 मिनट के संघर्ष के बाद मां बच्ची को मौत के मुंह से खींच लाई। बच्ची के गले, सीने और कमर पर गहरा जख्म है। जबकि मां पूरी तरह से सुरक्षित है। घटना रविवार रात की कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज स्थित रमपुरवा बनकटी गांव की है। देर रात मां अपनी बेटी को बाथरूम कराने घर से बाहर ले गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने अटैक किया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *