यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को 33 जिलों में कोहरा छाया रहा। लखनऊ, वाराणसी समेत 6 शहरों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 12 विमान की लैंडिंग और टेकऑफ पर असर पड़ा। विमान से एक से चार घंटे तक लेट आए। ठंड अब जानलेवा हो रही है। 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। ठंड का असर वन्यजीवों पर भी पड़ रहा है। गोंडा में अजगर पेड़ पर बैठकर धूप सेंकता दिखा। कोहरे की वजह से 13 घंटे लेट हुई हमसफर एक्सप्रेस में सफर कर रही एक बच्ची की मौत हो गई। ट्रेन ऐशबाग स्टेशन पर सुबह 9.45 बजे पहुंची। यहां जब रेलवे डॉक्टर ने चेक किया, तब मौत का पता चला। बच्ची के पिता ने रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव और DRM लखनऊ से शिकायत की है। पढ़ें पूरी खबर कोहरे के कारण 32 से अधिक फ्लाइट्स देरी से आईं। ट्रेन-बस पर भी असर देखने को मिला। कानपुर रेलवे स्टेशन पर 93 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट रहीं। वहीं, सवारी न मिलने पर 30 से ज्यादा बसें रद्द हो गईं। मौसम विभाग आज, मंगलवार को 40 शहरों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। 51 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। विजिबिलिटी अधिकतम 50 मीटर और न्यूनतम शून्य तक जा सकती है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि जरूरत पड़ने पर ही लोग बाहर निकलें। 4 तस्वीरें देखिए… अगले 3 तीन दिनों तक मौसम का अनुमान यूपी के अलग-अलग जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…


