निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर दो ठेकेदारों को नोटिस:कलेक्टर ने कहा-दिसंबर तक सभी भवनों का काम पूरा कर हस्तांतरित करें

डिंडौरी कलेक्टर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र भवनों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में दो ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए। जिले में लगभग 59 स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्यों में मिलीं कई खामियां समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों में कई कमियां पाईं। कलेक्टर ने बताया कि गीधा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। एग्रीमेंट के अनुसार, यह कार्य 18 महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन 12 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अधिकांश भवनों का निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं है। 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निरीक्षण में भी प्रगति असंतोषजनक पाई गई। धीमी प्रगति के मद्देनजर दो फर्मों को नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने इस धीमी प्रगति के मद्देनजर दो फर्मों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी भवनों का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा कर हस्तांतरित किया जाए। ऐसा न होने पर एग्रीमेंट की शर्तों के तहत संबंधित फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *