प्रतिष्ठा द्वादशी को लेकर राम जन्मभूमि परिसर में तैयारियां तेज:क्यूआर कोड से अतिथियों का होगा प्रवेश, अंगद टीला प्रांगण स्थल पर लग रहा जर्मन हैंगर टेंट

अयोध्या में तीन दिवसीय प्रतिष्ठा द्वादशी को लेकर राम जन्मभूमि परिसर में तैयारियां तेज हो गई है। मौसम को देखते हुए अंगद टीला प्रांगण स्थल पर जर्मन हैंगर टेंट लगाए जा रहे हैं। यहां पर आम जनों को भी प्रवेश मिलेगा। प्राण प्रतिष्ठा की व्यवस्था की तरह इस बार भी आमंत्रित सदस्यों के आमंत्रण पत्र में क्यूआर कोड डाला गया है, जिसके जरिए मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट संघ परिवार के सहयोग से नगर में जगह-जगह बैठक कर कार्यक्रम को व्यापक बनाने में जुटा हुआ है। राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव में आने वाले आमंत्रित सदस्यों के आमंत्रण पत्र में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कर कोड डाल कर प्रवेश देने की तैयारी कर रहा है। प्रवेश की पूरी व्यवस्था प्राण प्रतिष्ठा की तरह किए जाने की योजना है। जिससे आमंत्रित सदस्य को ही परिसर के अंदर प्रवेश दिया जा सके। व्यवस्थाओं को लेकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और परिसर के एसपी सुरक्षा बलरामचारी दुबे सहित अन्य अधिकारी की बैठक हुई। इसके बाद सभी ने अंगद टीला क्षेत्र का निरीक्षण किया। राम मंदिर से सटा हुआ अंगद टीला का प्रांगण है इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी सतर्क हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *