भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 100 बिस्तरीय बनेगा:राज्य मंत्रिमंडल ने उन्नयन प्रस्ताव को दी मंजूरी, 345 नए पद स्वीकृत

बैतूल जिले के भीमपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को अब 30 बिस्तर से बढ़ाकर 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल बनाया जाएगा। सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। प्रदेश के 12 अन्य अस्पतालों के उन्नयन के साथ भीमपुर अस्पताल को भी स्वीकृति मिली है। नए पदों की स्वीकृति, 27.17 करोड़ रुपए का वार्षिक व्यय
राज्य सरकार ने अस्पतालों के संचालन के लिए 345 नियमित, 3 संविदा, 136 आउटसोर्स पदों के सृजन की अनुमति दी है। इनके लिए 27.17 करोड़ रुपये का वार्षिक खर्च स्वीकृत किया गया है। भीमपुर क्षेत्र के लिए बड़ी राहत
करीब 1 लाख 82 हजार की आबादी वाले भीमपुर क्षेत्र में कोई निजी अस्पताल नहीं है और आसपास के PHC भी अक्सर खाली रहते हैं। ऐसे में अस्पताल को 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में अपग्रेड करने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं। विशेषज्ञ डॉक्टर। 24×7 इलाजकी सुविधा मिलेगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान भवन अपर्याप्त और आधा जर्जर है, इसलिए एक नया अस्पताल भवन भी बनाया जाएगा। पुराना प्रस्ताव, अब मिली मंजूरी
यह प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में तैयार हुआ था, लेकिन लंबे समय से लंबित पड़ा था। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने इसे दोबारा कैबिनेट को भेजा, जिसके बाद इसे मंजूरी मिली। कैसे आगे बढ़ा मामला
करीब तीन माह पहले जिले के प्रभारी मंत्री व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कुकरु खामला प्रवास के दौरान CHC भीमपुर की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। विभाग ने ओपीडी डेटा, भर्ती मरीजों की संख्या, मासिक रिपोर्ट, भवन की स्थितिका पूरा ब्यौरा मंत्रालय को भेजा। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट में रखा गया और हरी झंडी मिल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *