होम फॉर सीनियर सिटीजंस भवंज आश्रय में श्री गुरु गोबिंद सिंह के 358वें प्रकाशोत्सव पर शबद कीर्तन और गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। यहां विशेष अतिथि के रूप में न्यू अमृतसर काउंसलर अमरजीत कौर मान ने गुरु चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। भवंज के अध्यक्ष अविनाश महेन्द्रू, डायरेक्टर डॉ. अनीता भल्ला, प्राचार्या सोनिया सहदेव, भवंज इस्लामाबाद की मुख्याध्यापिका वनीता महेंद्रू और सचिव एसएन जोशी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर रोटरी क्लब मिडटाउन के प्रेजीडेंट एमएम गोयल, सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह, डॉ. राहुल, सीपी अवतार सिंह और इनरव्हील क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन परिचय और उनके द्वारा स्थापित खालसा पंथ की स्थापना की महिमा से हुआ। तत्पश्चात शबद कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। अविनाश महेन्द्रू ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन को आदर्श रूप मानते हुए धर्म के नाम पर आपसी मनमुटाव और भेदभाव को खत्म करते हुए धर्म की रक्षा करने के लिए आपसी भाईचारे और एकता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद गुरु के लंगर की सेवा हुई।


