जशपुर में 367 क्विंटल अवैध धान जब्त:झारखंड और ओडिशा से आ रहे तीन वाहन पकड़े गए, दस्तावेज पेश नहीं करने पर कार्रवाई

जशपुर पुलिस ने अवैध धान तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 367 क्विंटल धान जब्त किया है। यह धान झारखंड और ओडिशा से आ रहे तीन अलग-अलग वाहनों से पकड़ा गया। यह कार्रवाई लोदाम थाना और चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र में की गई। जशपुर पुलिस अब तक 1000 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त कर प्रशासन को सौंप चुकी है। एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि 8 दिसंबर को मंडी बैरियर क्षेत्र में लोदाम पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रक (CG 12-AT-8565) को रोककर जांच की गई। ट्रक से 634 बोरियों में भरा 300 क्विंटल धान बरामद हुआ। ड्राइवर ने अपना नाम शशिकांत साहू (37), निवासी बड़ा गंगा, इंदौर (मध्यप्रदेश) बताया। उसने स्वीकार किया कि वह यह धान गुमला (झारखंड) से लेकर आ रहा था। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर धान सहित ट्रक को जब्त कर लिया गया। इसी अभियान के तहत चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस ने सूचना पर बिना नंबर की पिकअप को रोका। जांच के दौरान वाहन से धान की बोरियां मिलीं। ड्राइवर शीत कुमार यादव (27), निवासी हाथीबेड ने बताया कि वह धान ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम उरमें से ला रहा था। पिकअप से 67 क्विंटल में से लगभग 27 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी धान और वाहनों को नियमानुसार जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर से मिला 40 क्विंटल अवैध धान, ड्राइवर भी पकड़ा गया पुलिस ने आगे कार्रवाई बढ़ाते हुए ट्रैक्टर (CG 13-AR-3071) को भी रोका। ड्राइवर संदीप बड़ा (40), निवासी माटी पहाड़ ने बताया कि वह धान गोपाल राम नामक व्यक्ति से लेकर आ रहा था। जांच के दौरान न तो बिक्री से जुड़ा टोकन मिला और न ही कोई वैध दस्तावेज। ऐसे में पुलिस ने 100 बोरी में भरा 40 क्विंटल धान जब्त कर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया। कुल 792 बोरी में 367 क्विंटल धान जब्त, कीमत 8.44 लाख से अधिक लोदाम थाना और चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र में किए गए संयुक्त अभियान में पुलिस ने कुल 792 बोरी में भरा 367 क्विंटल अवैध धान पकड़ा। इसकी अनुमानित कीमत 8,44,100 रुपए आंकी गई है। पुलिस कार्रवाई में एक ट्रक, एक पिकअप और एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई- SSP एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस लगातार सरहदी राज्यों से आने वाले अवैध धान पर निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा, “लोदाम और कोल्हेनझरिया क्षेत्र में कुल 367 क्विंटल धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंपा गया है। अवैध धान तस्करी किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *