अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख ठगे, हरप्रीत पर पर्चा

अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी को लेकर थाना नई बारादरी में आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। ठगी का आरोप निजात्म नगर के रहने वाले हरप्रीत सिंह पर है। हरप्रीत को केस में नामजद कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले 28 साल के राजकंवर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बीते साल बस अड्डा के पास आरोपी से एजेंट के दफ्तर में मिले थे। उन्हें हरप्रीत ने यकीन दिलवाया कि वह उन्हें बड़े आराम से अमेरिका भेज देगा। इसके एवज में उनसे 15 लाख रुपए लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद न तो पैसे लौटाए न ही अमेरिका भेजा। इस बीच उन्हें पता चला कि उनके साथ एक साजिश के तहत ठगी की गई है। जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया िक फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *