श्री गुरु अर्जन नगर में सीवर जाम की समस्या से लोग बेहाल, प्रदर्शन किया

बस्ती मिट्ठू में गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव नगर में सीवर जाम की समस्या से लोग बेहाल हैं। नाराज लोगों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि नगर निगम में सीवर की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई हल नहीं हो सका। दो दिन में सीवर की समस्या का हल नहीं किया गया, तो मेन सड़क को जाम किया जाएगा। लोगों ने बताया कि मेन सड़क पर सीवर का गंदा पानी भरा होने से राहगीरों और वाहन चालकों की समस्या बनी है। इस मौके पर स. हरभजन सिंह, तीर्थ सिंह, गुरनाम सिंह, भगत सिंह, जीत सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *