एसएसएफ ने वाहनों के पीछे लगाए स्टीकर और रिफ्लेक्टर

सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की तरफ से ‘रोड सेफ्टी मंथ’ के तहत कर्मियों ने सोमवार को वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर और स्टीकर लगाए। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर इमेनुअल मसीह ने बताया कि एसएसएफ ने धुंध में पीछे चल रहे वाहनों को आगे वाले वाहन दिखाई दे सकें, इसलिए ये कदम उठाया गया है। वहीं एसएसएफ टीम ने लोगों से वाहन धीरे चलाने की भी अपील की है। ड्राइवरों को खास हिदायतें दी गईं हैं कि अपने वाहनों के आगे व पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। धुंध में डिप्पर व इंडिकेटर का जरूर प्रयोग करें। इससे वाहन चालक को पता चल जाएगा कि आगे कोई वाहन चल रहा है।
उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी मंथ की शुरुआत में वाहन चालकों की एसोसिएशन के साथ बैठक की गई और सदस्यों को ट्रैफिक नियमों प्रति जानकारी दी। रात के समय हाईवे व सर्विस रोड पर किसी तरह से वाहन को पार्क न करें। इससे हादसे होने का डर अधिक है। रोड पर वाहन पार्क करने के दौरान ये जरूर देख लें कि कहीं कोई तेज गति से वाहन तो पास से नहीं गुजर रहे। अगर गुजर रहे हैं तो तुंरत ही वाहन को रोड से हटवा लें। क्योंकि धुंध में कई बार रोड के किनारे खड़े वाहन भी दिखाई नही देते हैं। इसी के साथ ट्रैफिक पुलिस व लोगों के सहयोग के साथ इस रोड सेफ्टी मंथ को सफल बनाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवेयर किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *