97 ई-बसों के लिए बनेगी वर्कशॉप जमीन की एनओसी के लिए पत्र लिखा

भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी में 97 इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों के लिए दौड़ेंगी। इसके लिए लम्मा पिंड चौक के वर्कशॉप और िनगम के कंपनी बाग की खाली जमीन पर वर्कशॉप बनेगी। इसके लिए एनआईटी से डिजाइन बन चुका है और निगम ने एस्टीमेट भी बना लिया है। अब लम्मा पिंड वर्कशॉप की जमीन के लिए मंडी बोर्ड और कंपनी बाग की जमीन के लिए पीएमआईडीसी से एनओसी को पत्र लिखा है। यहां से एनओसी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। मालूम हो कि सिटी में 97 इलेक्ट्रिक बसों के लिए सिटी में 2 वर्कशॉप बनेंगी। इस पर करीब 11.88 करोड़ रुपए खर्च आएगा। बसें सिटी में 12 रूटों पर चलेंगी। बसों के लिए एक वर्कशॉप कंपनी बाग तो दूसरी लम्मा पिंड चौक स्थित निगम की वर्कशॉप में होगी। यहां बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी होंगे। दोनों वर्कशॉप के लिए मंडी बोर्ड और पीएमआईडी को पत्र लिखने की पुष्टि एसडीओ तरनप्रीत सिंह ने की है। जिक्रयोग है कि अब निगम ने दोनों वर्कशॉप के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें लम्मा पिंड में निगम के पास 2.5 एकड़ जमीन है। यहां पर बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन, ट्रांसफार्मर, सब-स्टेशन बनेगा। कंपनी बाग में 1.9 एकड़ जमीन है। यहां 2.09 करोड़ रुपए की लागत से बिजली, वायरिंग का काम होगा। बसों की धुलाई के लिए वाशिंग स्टेशन भी बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *