बैतूल भारतीय जनता पार्टी ने भैसदेही नगर मंडल और प्रभातपटटन मंडल की नई कार्यकारिणी समितियों की घोषणा कर दी है। यह निर्णय संभागीय संगठन प्रभारी कांतदेव सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, विधायक चंद्रशेखर देशमुख और महेंद्र सिंह चौहान की सहमति से हुआ। जानकारी मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे और सतीश धाकड़ ने साझा की। घोषित समितियों में दोनों मंडलों में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष सहित कई पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। भैसदेही मंडल में डॉ. अभिषेक मिसर, आनंद राठौर, मंगलमूर्ति आर्य, संतोष पाल, पंकज नरवरे व माधुरी सुनील गुरव उपाध्यक्ष बने। दिनेश कोसे और सतीश मालवीय महामंत्री होंगे। वहीं अर्चना उघड़े, कुसुम झरबड़े, वंदना डागोर, अंजनी भावरे, पवन लोखंडे और काशीराम भुसूमकर को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभातपटटन मंडल में कृष्णा गायकवाड़, सुरेश देशमुख, धनेश्वर काले, चंदू देशमुख, वामनराव देशमुख और सविता सोनारे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज देशमुख व प्रवीण परते महामंत्री नियुक्त हुए। सुशीला बारस्कर, दुर्गेश बुवाड़े, भोला नागले, ज्योति पंडोले, परसराम वाडिवा और चंद्रभागा वंजारे मंत्री बनाए गए। दोनों मंडलों में कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय, सोशल मीडिया, मीडिया व आईटी प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। नई टीम बनने के साथ ही संगठन में ऊर्जा और गतिविधियों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में बूथ स्तर तक काम को मजबूत करने पर फोकस रहेगा।


