पाली में चाइनीज मांझे से लगातार तीसरे दिन हादसा:धनला में बाइक सवार युवक का गला कटा, आए 6 टांके

चाइजीन मांझे के कारण पाली में लगातार तीसरे दिन हादसा हुआ। अब एक बाइक सवार युवक का चाइनीज मांझे से गला कट और अंगुली कट गई। गनीमत रही कि युवक ने समय रहते अंगुली डाल दी। जिससे गले में ज्यादा गहरा घाव होने से बच गया। जानकारी के अनुसार पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के धनला गांव निासी 26 साल के प्रदीपसिंह पुत्र जयसिंह राजपुरोहित सोमवार को अपने खेत से घर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक उड़ती हुई पतंग का मांझा उनके गले से लिपटे गया उन्होंने तुरंत बाइक रोककर अंगुली डालकर मांझे को दूर किया। इस हादसे में उनका गला और अंगुली कट गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए धनला हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां सीनियर नर्सिंग ऑफिसर विद्यासागर जोशी ने उनके गले 6 टांके लगाए। वही अंगुली पर हुए घाव पर भी पट्‌टी बांधी। जिले में लगातार तीसरे दिन हादसा 5 जनवरी 2025 – पाली शहर के ओवरब्रिज पर स्कूटी सवार पूर्व पुलिसकर्मी टैगोर नगर निवासी 62 साल के कुन्नाराम पुत्र पुसाराम का गला चाइनीज मांझे से कट गया था। 4 जनवरी 2025 – पाली शहर के ओवरब्रिज पर बाइक सवार 40 वर्षीय बिजनेसमैन मुकेश जैन पुत्र मिश्रीलाल जैन पतंग के मांझे से घायल हो गए थे। उनका गला और अंगुली मांझे से कट गया था। 6 जनवरी 2025 – मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के धनला गांव में बाइक सवार प्रदीपसिंह राजपुरोहित का गला मांझे से कट गया। यह भी पढ़े : *पाली में पतंग के मांझे से पूर्व पुलिसकर्मी घायल:* ओवरब्रिज पर हुआ हादसा; तेज मांझे से कटा नाक, कल बिजनेसमैन हुए थे घायल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *