सवाई माधोपुर में मंगलवार सुबह धुंध और कोहरा छाया रहा।मंगलवार को सवाई माधोपुर में कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। वहीं सोमवार को यहां पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान यहां पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। यहां ठंडी हवाओं के चलते पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब सवाई माधोपुर में पारा फिर से सिंगल डिजीट में पहुंच गया। सवाई माधोपुर में मौसम का हाल सवाई माधोपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तेज सर्दी का दौर जारी मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आगामी समय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे यहां भरतपुर संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद फिर से तेज सर्दी का दौर शुरू होगा।


