भोपाल जिले की कुल 7 विधानसभाओं में अब 21.18 लाख से ज्यादा वोटर्स हो गए हैं। इनमें 10.68 लाख पुरुष और 10.31 लाख महिलाएं हैं। हुजूर विधानसभा में 3322 वोटर्स बढ़े हैं, जबकि गोविंदपुरा में 9.56 मतदाता घट गए। ओवरऑल बात करें तो 2 महीने में 8432 मतदाताओं ने अपने नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा लिए। 6 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन हो गया। 29 अक्टूबर 2024 से वोटर लिस्ट के अपडेशन का काम शुरू हुआ था। दो महीने के अंदर दावे-आपत्ति लिए गए। इसके बाद उनका निराकरण किया गया। आखिरकार अब वोटर्स की तस्वीर साफ हो गई है। तब और अब मतदाताओं की संख्या गोविंदपुरा में 4 लाख से कम हुए मतदाता
अपडेशन से पहले गोविंदपुरा विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 4 लाख से ज्यादा थी, लेकिन अब यह घट गई है। यहां अब 3 लाख 99 हजार 835 मतदाता है। पहले 4 लाख 791 मतदाता थे। इन इलाकों में इतने वोटर बढ़े
हुजूर में सबसे ज्यादा 3322, बैरसिया में 1328, भोपाल उत्तर में 934, नरेला में 1257, भोपाल दक्षिण-पश्चिम में 1109, भोपाल मध्य में 482 मतदाता बढ़े हैं। वहीं, गोविंदपुरा में 956 मतदाता घट गए। 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता
भोपाल में ईपी रेश्यो 69.15 और जेंडर रेश्यो 950 दर्ज किया गया है। जिले में 1557 सर्विस वोटर, 9,337 दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता और 80 साल से अधिक आयु के 28 हजार 901 मतदाता हैं। इनमें 14 हजार 1 पुरुष और 14 हजार 900 महिलाएं शामिल हैं।


