शाजापुर में दुपाड़ा चौराहे पर पोल से टकराई एंबुलेंस:कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, एंबुलेंस का आगे का हिस्सा बुरी तरह टूटा

शाजापुर के शहरी हाईवे पर दुपाड़ा चौराहे के पास सोमवार रात करीब 11 बजे देवास से आ रही 108 एंबुलेंस एक कार को बचाने के प्रयास में पोल से टकरा गई। टक्कर के कारण एंबुलेंस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।बड़ा हादसा टल गया क्योंकि चौराहे पर आमतौर पर लोगों की भीड़ रहती है। हादसे के तुरंत बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। टायर घिसटने के बाद पोल से टकराया वाहन एंबुलेंस के चालक शुभम चौहान ने बताया कि वह देवास से मरीज को छोड़कर शाजापुर जिला अस्पताल के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान दुपाड़ा चौराहे पर एक कार अचानक सामने आ गई। हॉर्न बजाने के बावजूद कार चालक ने ध्यान नहीं दिया। कार को बचाने के प्रयास में ब्रेक लगाने पर एंबुलेंस के टायर सड़क पर घिसट गए और वाहन पोल से टकरा गया। सौभाग्य से, एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। हादसे में एंबुलेंस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *