घूसखोर बैंक मैनेजर को जेसी भेजा:होम लोन की दूसरी किश्त जारी करने की एवज में 40 हजार लिए, रिश्वत लेने परिवादी के घर पहुंचा था

कोटा में अयाना कस्बे में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए राजस्थान ग्रामीण बैंक के सहायक बैंक प्रबंधक अतुल सिंह को आज एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों कोटा के एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कोर्ट ने आरोपी अतुल सिंह को 12 दिन की जेसी भेजा है। इधर आरोपी के अयाना स्थित मकान की सर्च में ज्यादा कुछ नहीं मिला। ये था मामला परिवादी ने बैंक से 24.5 लाख का हाउस लोन लिया था। इसकी पहली किश्त 8 लाख रूपए जारी हो चुके थे। दूसरी किश्त जारी करने की एवज में आरोपी सहायक बैंक प्रबंधक अतुल सिंह ने 1 लाख रूपए रिश्वत की डिमांड कर रहा था। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी चौकी कोटा में दी। 9 अक्टूबर को शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। एसीबी ने ट्रैप का जाल बिछाया था। भनक लगते ही आरोपी छुट्टी लेकर चला गया। जिसके कुछ समय बाद आरोपी ने फिर परिवादी से संपर्क किया। रिश्वत देने का दबाव बनाया। आरोपी 40 हजार की रिश्वत लेने पर सहमत हुआ। जिसके बाद एसीबी डीएसपी अनीस अहमद की अगुवाई टीम ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी,परिवादी के घर पर ही रिश्वत लेने पहुंचा। आरोपी ने परिवादी से रिश्वत ली। इधर इशारा मिलते ही एसीबी ने 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। ये खबर भी पढ़े- होम लोन की किश्त जारी करने के लिए मांगी रिश्वत:1 लाख की डिमांड की, 40 हजार लेते ग्रामीण बैंक के मैनेजर को एसीबी ने पकड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB ) कोटा टीम ने अयाना कस्बे में राजस्थान ग्रामीण बैंक के सहायक बैंक प्रबंधक अतुल सिंह को 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप किया है। आरोपी ने हाउस लोन की किश्त जारी करने की एवज में परिवादी से रिश्वत की डिमांड की थी। आज अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल कार्रवाई की जा रही है। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *