अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में कक्षा 11 की एक छात्रा ने दो आरोपियों सहित उसके साथियों पर छेडछाड व जान से मारने की धमकी देने व अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच डिप्टी ग्रामीण रामचंद्र चौधरी को सौंपी गई है। छात्रा ने रिपोर्ट में बताया-आवारा लडकों से बहुत परेशान है। वह कभी उसका बाईक से पीछा करते है और उठाने की धमकी देते थे।एक लड़के से दोस्ती करने का दबाव बनाते थे। आज से 10-15 दिन पहले आरोपी व 8-10 अन्य साथी ने स्कूल जाते समय रास्ते में रोक कर उसके छेडछाड की और जान से मारने की धमकी दी। बोला कि आरोपी से दोस्ती नहीं करने पर वह उसके परिवार को एसटी व एससी के मामले में फंसा कर जेल भेज देगा। वह धमकी पर वह अत्यधिक डर गई । इसके बाद उसने अपने मित्रों को उसके पीछे लगा दिया । वह जैसे ही घर से निकलती मित्र उसका पीछा करने लग जाते और जबरन उसके साथ बहुत अभद्र भाषा का प्रयोग करते। जिसके चलते उसने घर से बाहर निकलना ही छोड दिया। स्कूल की छुटिटयां पड़ने के बावजूद वह घर बाहर नहीं जाती। मगर 31 तारीख को उसके घर वाले गांव गए हुए थे। वह दुग्ध देने निकली तो आरोपी पीछा करने लगे। उसके साथ दोस्ती का दबाव बनाया। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब वह डेयरी पर दुग्ध देकर वापस आ रही थी तब भी आरोपी व उसके दोस्त बोल रहे थे बाईक लाओ, इसको उठाकर ले चलते है । यह ऐसे नही मानेगी। वह जैसे ही अपनी गली में पहुची तो उसका रास्ता रोककर उसका हाथ पकड लिया। मुंह बांधा हुआ, एक जना बाईक लेकर आ गया। उसे जबरदस्ती बाईक पर बिठाने लगे। जिस पर वह भयभीत होकर हाथ छुडा कर भाग छुटी। आगे उसके चाचा का लडका मिला तो उसे सारी आपबीती बताने पर वो लाठी लेकर उन लडको को भगाया। इसके बाद से दोनों आरोपी बचाव करने पर उसके चाचा के लड़के को भी धमकियां देने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसे व उसके परिवार को जान माल का खतरा है। पीड़िता की रिपोर्ट पर डिप्टी ग्रामीण रामचंद्र चौधरी मामले की जांच कर रहे हैं।


