शिक्षक आशुतोष पांडे की पत्नी का निधन:दोपहर 12:30 बजे कोलार विश्राम घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार

सीएम राइज स्कूल रशीदिया में पदस्थ रहे शिक्षक आशुतोष पांडे की पत्नी सविता पांडे का मंगलवार सुबह 4.43 बजे निधन हो गया। हार्टअटैक आने के कारण 23 दिसंबर 2024 को उन्हें जेके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 25 दिसंबर को उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। तब से उनकी हालत स्थिर थी। सविता पांडे की उम्र 56 वर्ष की थीं। उन्हें दो साल पहले पैरालिसिस अटैक आया था, पर समय के साथ हालत में सुधार हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा 42/1, बी-1, बी सेक्टर राजहर्ष कॉलोनी कोलार से कोलार विश्राम घाट के लिए रवाना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *