घर से जाने से रोका तो पिता पर हमला:पेट में घोंपा चाकू, रोकने आए भाई पर भी किया वार; गंभीर घायल इंदौर रेफर

खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के अवरकच्छ गांव में एक बेटा पिता को पेट में चाकू मारकर फरार हो गया। हमले में पिता गंभीर घायल गंभीर घायल हो गए। इस दौरान बीच-बचाव में भाई को भी हाथ में चोट आई है। घायल को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। पिता के घर से जाने से मना करने पर बेटे ने गुस्से में पिता पर हमला किया। घटना सोमवार देर रात की है। गंभीर रूप से घायल भारत रंधावे (55) का डॉक्टर पंकज महाजन ने आईसीयू में इलाज किया। उन्हें पेट के दाहिनी ओर पसलियों में अंदर तक गहरी चोंट है। गंभीर स्थिति देख रात 1 बजे मरीज को इंदौर रैफर किया। सूचना पर जैतापुर पुलिस चौकी प्रभारी सुदर्शन कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा, बेटे ने पिता पर चाकू से हमला किया है। जांच की जा रही है। भाई बोला- कई दिनों से है बाहर छोटे बेटे सुनील रंधावे ने कहा भाई अनिल कई दिनों से बिना किसी को बताए घर से बाहर ही रह रहा है। वह क्या करता है इसके बारे में किसी को नहीं बताता। मैं भी ड्राइवरी से आया था। सोमवार शाम को जब वह जाने लगा तो पिताजी ने रोकने की कोशिश की। उसने गुस्से में पिताजी को चाकू मार दिया। दोनों को बचाने में मुझे भी चोट लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *