उन्नाव में किशोरी को साउंड बॉक्स में बंद किया:आरोपी युवक ने जड़ी कीलें, मां ने कहा- रेप किया जान से मारने की धमकी दी; FIR दर्ज

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट चौकी अंतर्गत एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने किशोरी को स्पीकर के साउंड बॉक्स में बंद कर उसके चारों ओर कीलें ठोक दीं। परिजनों ने बेहोशी हालत में साउंड बॉक्स से किशोरी को बाहर निकाला और दुष्कर्म का आरोप लगाया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की कोशिश, छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोर से पूछताछ कर रही है। यह घटना उस समय हुई जब किशोरी सोमवार शाम पड़ोस में रहने वाली सहेली के घर जाने के लिए निकली थी। अब जानिए पूरा मामला
कोतवाल अनुराग सिंह के अनुसार, सोमवार शाम किशोरी अपनी सहेली के साथ घर से बाहर निकली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे बुलाकर अपने स्पीकर बनाने के कारखाने में बुला लिया। चूंकि किशोरी आरोपी को जानती थी, वह बिना किसी शक के अंदर चली गई। लेकिन मामला तब संदिग्ध लगने लगा जब आसपास के लोगों ने किशोरी को कारखाने में जाते हुए देखा। स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी घबरा गया। खुद को फंसता देख उसने किशोरी को वहां रखे साउंड बॉक्स में बंद कर दिया और बाहर से कीलें जड़ दीं। किशोरी के चीखने-चिल्लाने की आवाज पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच, किशोरी के परिवार को भी सूचना दी गई। भाई ने बचाई जान
किशोरी के भाई ने मौके पर पहुंचकर साउंड बॉक्स को तोड़कर किसी तरह अपनी बहन को बाहर निकाला। बाहर निकालने पर किशोरी बेहोश थी। परिवारवालों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और फिर गंगाघाट कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मां की तहरीर पर हुई शिकायत
किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी पड़ोस में ही रहता है और उनकी बेटी उसे जानती थी। इस भरोसे का फायदा उठाकर उसने किशोरी को कारखाने में बुलाया और यह हरकत की। उसके साथ दुष्कर्म किया। वह बचने के लिए चीखी चिल्लाई तो मारपीट कर उसको जान से मारने की धमकी दी। यह बात किसी को पता न चले, इसलिए मारने की नीयत से उसने बेटी को साउंड बंद कर कील ठोंक दी। हम सही समय पर नहीं आते तो वह मर जाती। हमने बेहोशी की हालत में उसको बाहर निकाला। आरोपी का इरादा क्या था, इसकी जांच अभी जारी है। पुलिस जांच में जुटी
गंगाघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है, और किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर गंगा घाट अनुराग सिंह ने बताया- दोनों एक दूसरे से परिचित हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। ————————————————– ये भी पढ़ें… मांझा खरीदकर लौट रहा था, मांझे से ही गर्दन कटी:मेरठ में बाइक से 60KM की स्पीड से जा रहे थे; दोस्त की नाक कटी मेरठ में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे दोस्त की नाक भी बुरी तरह से कट गई। बाइक सड़क पर गिर गई। लोगों ने दोनों लड़कों को संभाला, उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। यह घटना मेडिकल थाना इलाके में तेजगढ़ी की है। यहीं पर राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का आवास है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *