8 जिलों में अफीम की कितनी फसल नष्ट हुई, क्या कार्रवाई की गई : सीआईडी

अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने डीजी आैर राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रांची सहित आठ जिलों के एसपी से पूछा है कि आपके जिले में अफीम की कितनी फसल नष्ट की गई है। आपके जिले में अफीम की खेती खत्म करने के लिए क्या कार्रवाई हुई, इस पर विस्तृत रिपोर्ट दें। डीजीपी ने रांची, चतरा, पलामू, चाईबासा, हजारीबाग, लातेहार और खूंटी जिले के एसपी से रिपोर्ट मांगी है। सीआईडी के द्वारा लिखे गये पत्र में कहा गया है कि वर्तमान फसलीय वर्ष 2024-2025 में अवैध अफीम की खेती से प्रभावित विभिन्न जिलों में अफीम की फसल को नष्ट करने के लिए कब-कब क्या-क्या कार्रवाई की गई है। संबंधित जिलें के अधिकारियों को 7 जनवरी तक हर हाल में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। क्योंकि, 9 जनवरी को इसकी समीक्षा होगी। मालूम हो कि अफीम की खेती को लेकर एनसीबी के जोनल डायरेक्टर ने कहा है कि वह क्षेत्र जहां पूर्व में बड़ी मात्रा में अफीम की खेती की गयी हो या वर्तमान में किये जाने की संभावना है, ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करके उसका डिटेल उपलब्ध कराएं। यह भी कहा कि एनसीबी द्वारा हाई डेंसिटी सेटेलाइट इमेज उपलब्ध कराई जायेगी, जिससे आगामी दिनो में होने वाली संभावित अफीम की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया जा सकता है। इधर, निर्देश मिलने के बाद पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलें में बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर अफीम की फसल को नष्ट किया जा रहा है। इसके बावजूद नामकुम, खूंटी, तमाड़ सहित अन्य क्षेत्रों में अफीम की खेती बेधड़क हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *