रांची | आरयू से छात्रों व टीम मैनेजरों की 48 सदस्यीय टीम पश्चिम बंगाल के सिस्टर निवेदिता विवि के लिए रवाना हुई। वहां 8-12 जनवरी तक होने वाले ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव में भाग लेगी। आरयू से चुने गये 42 बेहतरीन छात्र वहां 20 विभिन्न इवेंट्स में भाग लेंगे। इसमें एक इवेंट सांस्कृतिक परेड का भी है जिसमें आरयू के छात्र झारखंड की कला, गीत और संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। इन छात्रों को रीझ रंग युवा महोत्सव में उनके उम्दा प्रदर्शन और विजयी होने पर चुना गया है।


