जिले के तापमान में फिर आई गिरावट:ग्रामीण क्षेत्र में 10 डिग्री पहुंचा पारा, बादल छटने से ठंड बढ़ी

छिंदवाड़ा में लगातार टेंपरेचर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक दिन पहले जहां 13 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था वहीं आज इसमें 3 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई। आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा के मुताबिक अगले 72 घंटे में एक बार फिर से तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। पारा 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। पिछले 2 दिन लगातार आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई थी लेकिन अब एक बार फिर से आसमान साफ हो गया है। ऐसे में शीतलहर चलने लगी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के पारे में 3 से 4 डिग्री का अंतर मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक छिंदवाड़ा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के तापमान में तीन से चार डिग्री का अंतर रिकॉर्ड किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्र का तापमान जहां 10 डिग्री है तो शहरी क्षेत्र का तापमान इससे ज्यादा है।मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक फिलहाल लोगों को कोल्ड डे से राहत मिलेगी लेकिन रातें सर्द रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *