राजाखेड़ा में चलती बाइक में अचानक लगी आग:चालक की जान बची, सिलावट पुलिया के पास हुआ हादसा

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे के बाईपास मार्ग पर बुधवार दोपहर एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। गनीमत रही की चालक समय रहते बाइक से उतर गया। चलती बाइक से अचानक धुंआ निकला प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति बुधवार दोपहर गांव कसियापुरा से राजाखेड़ा बाजार सामान लेने जा रहा था। कस्बे के बाईपास मार्ग पर सिलावट पुलिया के पास उसकी बाइक से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख बाइक सवार तुरंत नीचे उतर गया। इसके कुछ ही देर बाद बाइक में आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, आग बुझाने तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। राजाखेड़ा में ये दूसरी घटना राजाखेड़ा में चलती बाइक में आग लगने की यह तीन दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार सुबह भी कस्बे के मुख्य बाजार में एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई थी। रविवार की घटना में भी बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *