रावतभाटा बार एसोसिएशन में वर्ष 2026 के लिए होने वाले चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर सीधा मुकाबला होगा। कुल छह पदों के लिए हुए नामांकन में उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। मतदान 12 दिसंबर को होगा। बाबूराम देराश्री और प्रदीप बीलू के बीच मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों, अधिवक्ता बाबूराम देराश्री, प्रदीप बीलू और रईस अहमद मंसूरी ने आवेदन किया था। बाद में रईस अहमद मंसूरी ने अपना नाम वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद पर बाबूराम देराश्री और प्रदीप बीलू के बीच सीधा मुकाबला होगा। महामंत्री पद के लिए अधिवक्ता लालचन्द जायसवाल और राहुल जैन ने आवेदन किया है। इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। यह पद संगठन में महत्वपूर्ण माना जाता है। उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता जान मोहम्मद शेख ने अकेले आवेदन किया, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया। इसी प्रकार, कोषाध्यक्ष पद पर भी अधिवक्ता मदनपाल द्वारा नाम वापस लेने के बाद लालचन्द प्रजापत निर्विरोध चुने गए। इन दोनों पदों पर विजेताओं की औपचारिक घोषणा 12 दिसंबर को की जाएगी। 12 को मतदान, परिणाम इसी दिन घोषित होंगे अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए मतदान 12 दिसंबर 2025 को रावतभाटा स्थित अभिभाषक संघ कार्यालय में गुप्त मतदान प्रक्रिया से कराया जाएगा। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी।


