सिरोही में 3 करोड़ की डोडा पोस्त बरामद:297 किलो डोडा पोस्त सहित स्कॉर्पियो जब्त, तस्कर फरार

सिरोही पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिंडवाड़ा पुलिस ने जनापुर चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान 2 क्विंटल 97 किलो 2 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। जब्त डोडा पोस्त की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई सिरोही एसपी प्यारेलाल शिवरान के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पिंडवाड़ा थाना इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार सीरवी के नेतृत्व में पुलिस दल ने जनापुर चौराहे पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर तस्कर गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर स्कॉर्पियो छोड़कर जंगल और पहाड़ों में फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग बोरियों में भरा हुआ डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने स्कॉर्पियो और डोडा पोस्त जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। फरार तस्कर की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार सीरवी के साथ हेड कॉन्स्टेबल मांगीलाल, कॉन्स्टेबल जीवाराम, अभय सिंह, लोकेश कुमार, जितेंद्र सिंह और एएनटीएफ चौकी जालोर के मांगीलाल शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *