मुकडेगा | आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लिबरा के अंतर्गत संचालित ग्राम लिबरा धान मंडी में आज एक सादे किन्तु महत्वपूर्ण समारोह के दौरान मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश भगत को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों, मंडी कर्मचारियों और किसानों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुकडेगा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, कृष्णा यादव (उपसरपंच नारायणपुर), निर्मल यादव (महामंत्री भाजपा मंडल मुकडेगा), ओमप्रकाश पटेल (उपसरपंच लिबरा), बलराम सिदार (सरपंच ग्राम पंचायत लिबरा), भूपदेव पटेल, भरत भोय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रथम देवांगन (मंडी प्रबंधक), आनंद पटेल (प्रबंधक) सहित मंडी स्टाफ और किसान उपस्थित रहे।


