भास्कर न्यूज | रायगढ़ जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित करने तथा अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों और बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। मंगलवार को एसडीएम खरसिया प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम कुर्रू में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंचन दास की दुकान परिसर में अवैध रूप से संग्रहित 51 कट्टी धान पाया गया। धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।


