आत्मानंद के मीडिया एंड इंटरटेनमेंट ट्रेड के विद्यार्थियों को कराया भ्रमण

भास्कर न्यूज | दुधावा स्वामी आत्मानंद स्कूल दुधावा के मीडिया एंड इंटरटेनमेंट ट्रेड के छात्रों को तकनीकी ज्ञान व कॅरियर जागरूकता बढ़ाने उद्देश्य से बेलर स्थित निखिल कंप्यूटर एजुकेशन एवं प्रिंटिंग प्रेस का भ्रमण किया। विद्यार्थियों को कंप्यूटर तकनीक, ग्राफिक डिजाइनिंग, प्रिंटिंग तकनीक, डिजिटल मीडिया तथा मीडिया सेक्टर में उपलब्ध रोजगार व स्वरोजगार अवसरों की वास्तविक और व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान संस्थान प्रमुख फलेश साहू, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर ग्राफिक डिजाइन व लोगो डेवलपमेंट आई कार्ड एवं फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रक्रिया, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस सेटअप एवं उद्यमिता विषयों पर लाइव प्रैक्टिकल के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया। प्राचार्य गोवर्धन रामटेके ने कहा औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को पुस्तक आधारित शिक्षा से आगे बढ़ाकर वास्तविक तकनीकी दुनिया से जोड़ते हैं। समग्र शिक्षा की यह महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना छात्रों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है। ऐसे भ्रमण बच्चों को भविष्य की तकनीकी दिशा समझने और अपने करियर की मजबूत नींव रखने में सहायक होते हैं। व्यावसायिक प्रशिक्षक पुरुषोत्तम लाल सिन्हा ने कहा मीडिया व कंप्यूटर तकनीक के क्षेत्र में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। इस भ्रमण से विद्यार्थी न केवल रोजगार बल्कि स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने की प्रेरणा भी प्राप्त कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *