कांकेर| जिला पेंशनर समाज की मासिक बैठक 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे पेंशनर भवन में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में होगी। बैठक में 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस मनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पेंशनरों की समस्याओं, अयोध्या में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन, सदस्यता अभियान एवं पेंशनरों के पेंशन कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी। कुछ साथी 16 दिसंबर को अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे, इसलिए पेंशनर दिवस मनाने के लिए जिम्मेदार साथियों को यह दायित्व दिया जाएगा और उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में पेंशनर दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी शिव सिंह भदौरिया ने दी।


