रेलवे ने यात्रियों से बदसलूकी की जांच शुरू की, चार्जशीट दायर

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से हुई बदसलूकी की खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। मंगलवार को रिजर्वेशन काउंटर पर सामने आए अभद्र व्यवहार को लेकर रेलवे अधिकारियों ने दोनों पक्षों शिकायतकर्ता और बुकिंग स्टाफ के बयान दर्ज किए। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि आगे किसी भी यात्री को इस प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इधर, भास्कर की रिपोर्ट के बाद रेलवे ने मौके पर मौजूद दोनों महिला बुकिंग क्लर्कों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की है। सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने कहा, दोनों कर्मचारियों पर चार्जशीट जारी कर दी गई है। पूरे मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई है। जांच तेज गति से पूरी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *