यूनाइटेड किंगडम स्थित टेल्स ट्रेडिंग के चेयरमैन और कॉमर्ज लिमिटेड के ग्लोबल सीओओ सिद्धार्थ शंकर ने बुधवार को वर्ल्ड पिकलबॉल लीग (WPBL) में निवेश की घोषणा करते हुए नई फ्रेंचाइज़ी जयपुर जिन्स का अधिग्रहण किया। इस अहम विस्तार के साथ, डब्ल्यूपीबीएल अपने बहुप्रतीक्षित सीज़न 2 से पहले सात टीमों की बड़ी लीग बन गई है। जयपुर जिन्स के लीग से जुड़ने के साथ डब्ल्यूपीबीएल सीज़न-2 में अब 90 की जगह 120 मैच खेले जाएंगे। आगामी संस्करण में 16 दिनों तक लगातार स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का रोमांच रहेगा, जहां टीमें अगले साल 24 जनवरी से मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में प्रतिष्ठित डब्ल्यूपीबीएल खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। डब्ल्यूपीबीएल के संस्थापक और सीईओ गौरव नाटेकर ने कहा, ‘हम सिद्धार्थ और जयपुर जिन्स का डब्ल्यूपीबीएल परिवार में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। जब वैश्विक उद्यमी और लॉन्ग-टर्म निवेशक लीग में निवेश का निर्णय लेते हैं, तो यह हमारे विज़न की मजबूती को दर्शाता है। अपने स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट के अनोखे मिश्रण के कारण डब्ल्यूपीबीएल तेजी से एक प्रभावी लीग बन रहा है। राजस्थान में विस्तार हमारी राष्ट्रीय और स्केलेबल लीग बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रासंगिक हो।’ जयपुर जिन्स के मालिक सिद्धार्थ शंकर ने कहा, ‘मैं डब्ल्यूपीबीएल की ओर तब आकर्षित हुआ जब गौरव और आरती ने सिर्फ एक लीग नहीं, बल्कि एक पूरा इकोसिस्टम बनाने का विज़न साझा किया।


