लक्ष्य के ‘सिक्सर’ और देवांश की फिफ्टी से एनसीसी ने जीता अंडर-13 चैम्पियंस कप

जयपुर | लक्ष्य यादव (6 विकेट) और देवांश टाक (57 नाबाद) के शानदार खेल से एनसीसी एकेडमी ने अंडर-13 चैम्पियंस कप जीत लिया। फाइनल में एनसीसी एकेडमी ने शास्त्री एकेडमी को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से पराजित किया। शास्त्री एकेडमी ने 100 रन बनाए। बिट्टू राजभर ने 22 और पार्थ ने 19 रन का योगदान दिया। जवाब में एनसीसी ने 1 विकेट पर 101 रन बना 9 विकेट से मैच जीत लिया। दक्ष पारीक ने 33 रन बनाए। टूर्नामेंट के बेस्ट बैटर हेमंत सोनी, बेस्ट बॉलर लक्ष्य यादव और बेस्ट प्लेयर समीर गौरा रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *